#RBsirUOR

Thursday, May 17, 2018

राजस्थान में पर्यटन उद्योग

राजस्थान में पर्यटन उद्योग
पर्यटन उद्योग
- ट्रेवल्स इन वेर्स्टन इण्डिया नामक पुस्तक में राजस्थान की भौगोलिक, सांस्कृतिक विषेषताओं का चित्रण हैं। यह टॉड द्वारा लिखी गई हैं।
- इण्डिन एन्टीक्यूरी:- टेसी टोरी की।
- राजस्थान भारत का पहला राज्य जिसने पर्यटन पुलिस का गठन किया।
- सन् 1989 में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया।
- Rajasthan Tourism Development Corporation (RTDC) :-
>  यह सन् 1978 में गठित किया गया था।
>  कार्य:- पर्यटन विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार करना तथा पर्यटकों के लिए निवास, भोजन की व्यवस्था करना।
>  पर्यटको के लिए मनोरंजन, परिवहन तथा सुरक्षा की व्यवस्था करना।
-    सन् 1995 में जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन मेला आयोजित किया गया था। जिसका नाम ‘इनवेस्टर’ रखा गया।
-    इस मेले में सिंगापुर को राजस्थान का सहभागी देष घोषित किया तथा केरल को मुख्य अतिथि बनाया।
– स्वर्णिम त्रिकोण:-
दिल्ली → आगरा → जयपुर
- मरू त्रिकोण:-
>  जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर अब इसमें सन् 2006 में शेखावटी और बीकानेर भी शामिल हो गए हैं।
-  विलेज ऑन व्हीलस
-  होटल का वर्गीकरण (हेरीटेज होटल):-
>    वे इमारते जो सन् 1950 से पहले बनी हैं या जो 75 वर्षं पुरानी हैं या 1935 से पहले की हैं।
-  हेरीटेज होटल:-
>    जिनमें कम से कम 5 कमरे हो व 10 बिस्तर हो।
>    जो 1950 से पहले बने हों।
-    हेरिटेज क्लासिक होटल:-
>    जिसमें 15 कमरे हो व 30 बिस्तर हों।
>    जो 1935 से पहले बने हों।
-   हेरिटेज ग्रांड होटल:-
>    जिसमें 15 कमरे व 30 बिस्तर हों
>    वातानूकूलित हो, क्षेत्रीय भोजन मिलता हों।
>    तरणताल, हैल्थ क्लब, टेनिस हॉल, घुड़सवारी का मैदान, गोल्फ का मैदान हों।
>   75 वर्ष पुरानी हों।
-  राजस्थान के पर्यटन सर्किट
>  मरू सर्किट:- बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर।
>  शेखावटी सर्किट:- चुरू, झुन्झनु, सीकर
>  ढूढ़ांर सर्किट:- जयपुर, आमेर, सामोद (जयपुर), रामगढ़, दौसा, आभानेरी (दौसा)
>  हाड़ौति सर्किट:- कोटा, बूंदी, झालावाड़
>  वाड़ सर्किट:- अजमेर, पुष्कर, मेड़ता, नागौर
>  मेवाड़ सर्किट:- उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमन्द, नाथद्वारा, कुम्भलगढ़, डूंगरपुर, जयसमन्द।
>  रणकपुर सर्किट:- माऊण्ट आबू, जालौर, रणकपुर
>  बागड़ सर्किट:- डूंगरपुर, बांसवाड़ा।
>  मेवात सर्किट:- अलवर, भरतपुर, सवांईमाधोपुर, रणथम्भौर, टोंक
>  सन् 2006 से पहले 9 सर्किट थे।
>  वर्तमान में 10 सर्किट हैं, दसवां सर्किट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सर्किट हैं, जिसमें:- अलवर, सीलीसेढ़, सरिस्का, डीग, धौलपुर (बसेड़ी) आदि आते हैं।
- पैलेस ऑन व्हील्स:-
>  राजस्थान पर्यटन विभाग और भारतीय रेलवे के द्वारा सन् 1982 में पहली बार राजस्थान के लिए शाही सुख-सुविधा वाली रेल चलायी।
>  शीतकाल में यह ट्रेन कुछ समय के लिए केरल को किराए पर दी जाती हैं।
>  सन् 2004 में इसका नाम रॉयल ऑरियन्टल एक्सप्रेस रखा गया हैं।
विलेज ऑन व्हील्स:-
>  देषी पर्यटकों को आकर्षिंत करने के लिए सन् 2004 में शुरू की गई।
>  जयपुर के जल महलों के रख-रखाव व पर्यटकों को आकर्षिंत करने के लिए जलमहल योजना शुरू की गई।
>  सन् 1991 में पेइंग गेस्ट योजना शुरू की गई। जिसके अंतर्गत पर्यटक को घरेलू वातावरण उपलब्ध कराना, स्थानीय संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान से परिचित करवाना आदि कार्य किये जाते हैं।
-  ग्रामीण पर्यटन योजना:-
>  इसके अन्तर्गत सैलानियों को ग्रामीण क्षेत्र में आकर्षिंत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सुख-सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर स्थानीय संस्कृति से परिचित करवाना।
>  मोहम्मद युनस समिति की सिफारिष पर पर्यटन को सन् 1989 में उद्योग का दर्जा दिया गया।
>  ऐसा करने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य था।
-  सांस्कृतिक धरोहन सेवा वाहिनी:-
>  विद्यार्थिंयों को राजस्थान की संस्कृति से अवगत करावाने के लिए ऐसी योजना शुरू करने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य हैं।
-  हेरीटेन ऑन व्हील्स:-
>यह सन् 2006 में जयपुर, बीकानेर, नवलगढ़, छापर के बीच में चलाई गई। यह सप्ताह में तीन दिन चलती हैं।
-  सन् 2001 में पर्यटन विभाग ने एक कलैण्डर जारी किया, जिसमें निम्नलिखित मेले व त्यौहारों को शामिल किया गया:-
>  ग्रीष्मकालीन महोत्सव:- माऊन्ट आबू
>  तीज महोत्सव:- जयपुर
>  माराड़ महोत्सव:- जोधपुर
>  पुष्कर मेला:- अजमेर
>  चन्द्रभागा पशु मेला (कार्तिक):- झालावाड़ (हाड़ौती का प्रसिद्ध मेला)
>  ऊँट महोत्सव:- बीकानेर
>  मरू महोत्सव:- जैसलमेर
>  थार महोत्सव:- बाड़मेर
>  हाथी महोत्सव:- जयपुर
>  मेवाड़ महोत्सव:- उदयपुर
>  गणगौर महोत्सव:- जयपुर
-  राजस्थान के प्रमुख महल निम्नलिखित हैं:-
>  जूना पैलेस:- डूंगरपुर
>  जग मन्दिर पैलेस:- कोटा
>  मीरा का महल:- चित्तौड़गढ़
>  चन्द्रमहल:- जयपुर
>  लाल किला:- धौलपुर व अलवर
>  बादल महल:- जैसलमेर
>  जवाहर विलास महल:- जैसलमेर
>  उम्मेद भवन पैलेस:- जोधपुर (छितर पैलेस)
>  अजीत भवन:- जोधुपर (उम्मेद पैलेस में)
>  लोहागढ़:- भरतपुर
>  तारागढ़ किला:- अजमेर
>  तारागढ़ महल:- बूंदी
>  पोकरण की हवेलियां:- जोधपुर में
>  नागौर पैलेस:- नागौर

No comments:

Post a Comment