#RBsirUOR

Saturday, August 21, 2021

#India's #first #anti_covid_vaccine for #children above 12 years of age has been #approved for emergency use

भारत में 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्‍चों के‍ लिए पहली कोविड रोधी वैक्‍सीन को आपातकालीन इस्‍तेमाल की मंजूरी मिली



कोविड महामारी के खिलाफ लडाई में भारत ने एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश को 12 वर्ष या उससे अधिक के किशोंरों के‍ लिए कोविड रोधी वैक्‍सीन मिल गई है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन- सी.डी.एस.सी.ओ. ने देश में 12 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए कैडिला हेल्थकेयर की डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन - जायकोव-डी के आपात उपयोग की अनुमति दे दी है। 

सी.डी.एस.सी.ओ. की विशेषज्ञ समिति के परामर्श से तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण के परिणामों के मूल्यांकन के बाद इसे मंजूरी दी गई। इस वैक्सीन की प्रभावशीलता 66.06 प्रतिशत है और इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सुरक्षित रखा जा सकता है। इस वैक्सीन की तीन डोज दी जाएंगी। पहली डोज देने के बाद 28वें दिन दूसरी और 56वें दिन तीसरी डोज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश कोविड के खिलाफ पूरी ताकत के साथ लड़ रहा है और दुनिया की पहली डीएनए आधारित जायडस कैडिला की जायकोव-डी वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि जायकोव-डी को मिलाकर भारत में अब तक छह कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है और यह देश में ही विकसित दूसरी वैक्सीन है।  

No comments:

Post a Comment